शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) को मिली सैट (SAT) से बड़ी राहत

सिक्योरिटीज अपीलैट ट्रिब्यूनल (SAT) ने डीएलएफ पर सेबी की ओर से लगायी गयी तीन साल की रोक की अवधि को घटा दिया है।

सेबी ने डीएलएफ की ओर से साल 2007 में लाये गये आईपीओ (IPO) में पर्याप्त जानकारियाँ नहीं देने के आरोप में डीएलएफ और इसके छह शीर्ष अधिकारियों पर पूँजी बाजार से पैसा जुटाने पर तीन साल की रोक लगा दी थी। लेकिन सैट ने सेबी के आदेश को पलटते हुए रोक की अवधि को घटा कर छह महीने कर दिया। सैट ने यह फैसला 2:1 के बहुमत से दिया। 

सेबी ने अक्टूबर 2014 में डीएलएफ कंपनी और साथ ही इसके चेयरमैन के पी सिंह, उनके बेटे राजीव सिंह और बेटी पिया सिंह समेत छह लोगों पर तीन साल की रोक लगायी थी। 

डीएलएफ को मिली इस राहत से आज बाजार में कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। यह खबर आने से पहले बाजार की चाल के साथ यह शेयर हल्के नुकसान पर था। लेकिन यह खबर आते ही यह शेयर लगभग 146-147 रुपये के आसपास से उछल कर 160 रुपये के ऊपर तक चला गया। बीएसई में इसका दिन का उच्चतम स्तर 162.60 रुपये का रहा। अंत में यह 8.55 रुपये या 5.74% की उछाल के साथ 157.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख