शेयर मंथन में खोजें

जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स को 71 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 4% तक बढ़ा

जीपीटी ग्रुप की कंपनी जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (GPT Infraprojects) को 70.95 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

कंपनी को ये ऑर्डर कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी से मिला है। कंपनी के मुताबिक इस ऑर्डर के तहत कानपुर के गंगा बैराज के प्रथम चरण में लोहिया बॉटेनिकल गॉर्डेन का निर्माण किया जाना है। कंपनी को ये ऑर्डर 18 महीने में पूरा करना है।

जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स ढांचागत निर्माण के साथ रेलवे पटरियों के लिए स्लीपर के निर्माण से जुड़ी हुई है। कंपनी के मुताबिक फिलहाल उनकी ढांचागत निर्माण इकाई के पास 1,887 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। शेयर में आज सुबह के कारोबार में तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के शुरू होते ही शेयर में 4.14% तक की बढ़त देखने को मिली। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख