शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डीएचएफएल, डीएलएफ, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, एसबीआई, सिप्ला और डॉ रेड्डीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें डीएचएफएल, डीएलएफ, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, एसबीआई, सिप्ला और डॉ रेड्डीज शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - एसबीआई, सिप्ला, डॉ रेड्डीज, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और सोनाटा सॉफ्टवेयर
डीएचएफएल - कंपनी डिबेंचर जारी करके 12,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
जस्ट डायल - जस्ट डायल का मुनाफा 53% की बढ़त के साथ 39 करोड़ रुपये रहा।
महानगर गैस - कंपनी के तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 5% और आमदनी में 11.7% की बढ़त दर्ज की गयी।
डीएलएफ - डीएलएफ का तिमाही मुनाफा 70.5% की शानदार बढ़त के साथ 243.3 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
मोतीलाल ओसवाल - मोतीलाल ओसवाल का तिमाही मुनाफा 64% अधिक 147.6 करोड़ रुपये और आमदनी 42.8% बढ़ कर 752.1 करोड़ रुपये रही।
गुजरात स्टेट पेट्रोनेट - गुजरात स्टेट पेट्रोनेट को जनवरी-मार्च में तिमाही वर्ष दर वर्ष आधार पर 24% बढ़ोतरी के साथ 157.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
पीएनबी - मोडीज ने बैंक की जमा रेटिंग घटायी।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ने छोटे व्यापारों हेतू वित्त पोषण को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई फैक्ट्री शुरू की है।
प्रभात डेयरी - कंपनी ने गुडनेस जोन के साथ दूध उत्पाद क्षेत्र में कदम रखा।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - सिस्टेमा श्याम ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के एनएसई पर 2,50,00,000 शेयर बेचे। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख