शेयर मंथन में खोजें

मद्रास उच्च न्यायालय ने लगायी वेदांत (Vedanta) की विस्तार योजना पर रोक

मद्रास उच्च न्यायालय ने वेदांत (Vedanta) के तूतीकोरिन संयंत्र की क्षमता विस्तार योजना पर रोक लगा दी है।

कंपनी को इस योजना के वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद थी। वेदांत के इस संयंत्र के खिलाफ तीन महीने से तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं, जो मंगलवार को हिंसक हो गये। प्रदूषण के कारण इस संयंत्र को बंद करने की माँग करने वाले प्रदर्शनकारियों में से कल 9 लोगों की पुलिस गोलीबारी मौत भी हो गयी।
तमिलनाडु प्रदूषण बोर्ड से अनापत्ति मंजूरी न मिलने के कारण वेदांत का यह संयंत्र 27 मार्च से बंद है। तमिलनाडु प्रदूषण बोर्ड ने पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन न करने के कारण इस संयंत्र के लिए कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस संयंत्र के संबंध में प्रदूषण बोर्ड अगली सुनवाई 06 जून को करेगा।
बीएसई में वेदांत का शेयर 269.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 264.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 253.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 1.25 बजे वेदांत के शेयरों में 11.50 रुपये या 4.27% की कमजोरी के साथ 257.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख