शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने कमाया 5,218 करोड़ रुपये का मुनाफा

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी तेल-गैस कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) को 5,218.10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 40.3% कम 3,720.62 करोड़ रुपये रहा था। साल दर साल आधार पर ही जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,22,322.39 करोड़ रुपये से 13.7% बढ़ कर 1,36,732.63 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि कंपनी का औसत सकल रिफाइनिंग मार्जिन 7.77 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले बढ़ कर 8.49 डॉलर प्रति बैरल हो गयी। साथ ही इसका एबिटा 151.4% बढ़ कर 11,021.27 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 441 आधार अंकों की उछाल के साथ 8.1% हो गया। इंडियन ऑयल के नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे हैं।
शानदार नतीजों के बावजूद इंडियन ऑयल का शेयर आज अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 161.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 159.50 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 152.30 रुपये तक फिसला। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 6.55 रुपये या 4.05% की कमजोरी के साथ 155.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख