शेयर मंथन में खोजें

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के शुद्ध लाभ में 19.74% गिरावट दर्ज

वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2017-18 की समान अवधि में ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के मुनाफे में 19.74% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी का मुनाफा 1,063.62 करोड़ रुपये से घट कर 853.62 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसकी कुल आमदनी 11409.41 करोड़ रुपये से 55.06% अधिक 17,691.80 करोड़ रुपये रही। ग्रासिम के वार्षिक नतीजें देखें तो 2016-17 की तुलना में 2017-18 में इसका मुनाफा 4,245.61 करोड़ रुपये से 13.14% घट कर 3,687.62 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 41,194.93 करोड़ रुपये से 41.59% बढ़ कर 58,328.43 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ग्रासिम का शेयर 1,040.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,030.10 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 1,054.45 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.80 रुपये या 0.37% की बढ़ोतरी के साथ 1,044.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख