शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के मुनाफे में 50% की तीखी गिरावट, शेयर फिसला

आमदनी के लिहाज से देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 50% की गिरावट आयी है।

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4,336.43 करोड़ रुपये से घट कर टाटा मोटर्स का मुनाफा 2,176.16 करोड़ रुपये रह गया। जानकारों ने कंपनी के लिए 4,041 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था, मगर पूंजीगत कार्य की प्रगति में 1,641.38 करोड़ रुपये की हानि के कारण यह कम रहा। हालाँकि इस दौरान टाटा मोटर्स की शुद्ध आमदनी 78,746.61 करोड़ रुपये से 16% अधिक 91,279.09 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका एबिटा 3.7% बढ़ कर 11,250 करोड़ रुपये रहा, मगर कच्चे माल की उच्च लागत और अधिक परिचालन खर्च के कारण एबिटा मार्जिन 14% से गिर कर 12.3% रह गया।
तिमाही के दौरान टाटा मोटर्स की इकाई जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री यूके में कम बिकवाली के कारण 4% घट कर 1,72,709 इकाई रह गयी। इसके अलावा टाटा मोटर्स का साहयक और संयुक्त उद्यों से लाभ 411 करोड़ रुपये से बढ़ कर 845 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 55.5% अधिक 364 करोड़ रुपये रही। वहीं इसकी वित्तीय लागत हल्की वृद्धि के साथ 1,178 करोड़ रुपये और ऋण 31 मार्च 2017 को 27,485 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2018 की समान तिथि तक 39,977 करोड़ रुपये के हो गये।
उधर टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई में 309.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 301.50 रुपये पर खुला और कमजोर नतीजों के कारण 284.70 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 20.55 रुपये या 6.65% की गिरावट के साथ 288.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख