शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ऐसे जुटायेगी 15,000 करोड़ रुपये

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के निदेशक समूह ने बुधवार को हुई अपनी बैठक में 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।

कंपनी यह पूँजी जरूरी मंजूरियाँ लेकर 1,000 रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायेगी। कंपनी द्वारा जारी किये जाने वाले डिबेंचरों को बीएसई, एनएसई या अन्य किसी सूचकांक पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 1,119.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,130.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान अधिकतर समय यह लाल निशान में रहा। 1,080.45 रुपये का निचला स्तर छू कर सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 8.45 रुपये या 0.75% की गिरावट के साथ 1,111.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख