शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) को हुआ घाटा, शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज (Jet Airways) को 1,036 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसे 602.42 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी 6,271.21 करोड़ रुपये से 3.44% घट कर 6,055 करोड़ रुपये रह गयी। कंपनी को घाटा और आमदनी में गिरावट इसके संचालन व्यय में 28.1% की बढ़त के कारण आयी, जिनमें ईंधन की कीमतों में 30.5% का इजाफा सामिल है। साथ ही इसके अन्य व्यय में 32.4% की वृद्धि हुई, जबकि अन्य आमदनी 84.1% घट कर 130.3 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर कमजोर नतीजों ने जेट एयरवेज के शेयर को काफी नुकसान पहुँचाया। बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 421.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 392.10 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 376.60 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 28.65 रुपये या 6.80% की गिरावट के साथ 392.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख