शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) की चुकता शेयर पूँजी में हुई बढ़ोतरी

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 90,42,45,940 रुपये हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में बढ़त स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 2 रुपये प्रति वाले 19,903 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित करने से हुई है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 733.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 735.40 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 746.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। शुरुआती सत्र के दौरान इसमें कमजोरी आयी और यह 729.45 रुपये तक फिसला। मगर निचले स्तर से ही इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। अंत में कंपनी का शेयर 8.15 रुपये या 1.11% की बढ़त के साथ 742.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख