शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, जेट एयरवेज, लार्सन ऐंड टुब्रो, गोवा कार्बन और गेल
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, जेट एयरवेज, लार्सन ऐंड टुब्रो, गोवा कार्बन और गेल शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, जेट एयरवेज, लार्सन ऐंड टुब्रो, गोवा कार्बन और गेल शामिल हैं।
सरकारी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (GAIL) ने स्टार्ट-अप में निवेश करने और सौर ऊर्जा संयंत्र तथा विद्युत वाहनों के लिए बैटरी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है।
23 अगस्त को प्रमुख तकनीकी और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।
भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 3.5 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
रेडियो प्रसारण कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली शहर में अपने एक नये रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू कर दिया है।