शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी एमएफ (HDFC MF) ने पेश की नयी योजना

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने एक नयी योजना एचडीएफसी आरजीईएसएस-2 पेश की है।
यह योजना नियत अवधि की है और इसकी परिपक्वता अवधि तीन साल है। योजना प्रमुखतः आरजीईएसएस के तहत योग्य प्रतिभूतियों में निवेश करेगी। हालाँकि इसका कुछ हिस्सा (अधिकतम 5%) लिक्विड योजनाओं, मनी मार्केट विकल्पों में लगाया जा सकता है या नकदी के रूप में रखा जा सकता है। इसका बेंचमार्क एसऐंडपी बीएसई 100 को बनाया गया है। इसमें कम से कम 5,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। 
इसमें किये गये निवेश पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सीसीजी के तहत 50% कर छूट हासिल होगी। हालाँकि यह छूट केवल 50,000 रुपये तक के निवेश पर मिलेगी। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!