शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने पेश किया निफ्टी ईटीएफ (Nifty ETF)

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने निफ्टी 50 सूचकांक को मानक बनाते हुए एचडीएफसी निफ्टी ईटीएफ (HDFC Nifty ETF) नाम की नयी योजना शुरू की है। इस योजना का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2015 तक आवेदन के लिए खुला रहेगा। इस एनएफओ में न्यूनतम आवेदन की राशि 5,000 रुपये है। यह खुली अवधि की (ओपन एंडेड) योजना है।
इस योजना का लक्ष्य निवेश पर खर्चों से पहले का इस तरह का लाभ उपलब्ध कराना है, जो मोटे तौर पर निफ्टी 50 के शेयरों के प्रदर्शन के अनुरूप हो। इस योजना में एंट्री लोड और एक्जिट लोड शून्य रखा गया है। इस फंड का प्रबंधन कृष्ण कुमार डागा करेंगे। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख