शेयर मंथन में खोजें

तो एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने इन दो कंपनियों में बढ़ायी हिस्सेदारी

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने 14,44,342 शेयर खरीदे हैं।

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने देश की सबसे बड़ी तिपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में से एक अतुल ऑटो (Atul Auto) के 452,563 खरीद कर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 5.06% से बढ़ा कर 7.12% और एसकेएफ इंडिया (SKF India) के 9,91,779 शेयर खरीद कर 5.14% से 7.21% कर ली। बता दें कि सोमवार को एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में इन दोनों कंपनियों के शेयर खरीदे।

इस खबर का अतुल ऑटो और एसकेएफ इंडिया के शेयर भाव पर आज सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में 410.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले अतुल ऑटो का शेयर मजबूती के साथ 420.50 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 4.50 रुपये या 1.10% की तेजी के साथ 414.75 रुपये पर लेन-देन जारी है। वहीं एसकेएफ इंडिया का शेयर 11.70 रुपये या 0.63% की मजबूती के साथ 1,880.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख