शेयर मंथन में खोजें

मिरेई एसेट म्यूचुअल फंड (Mirae Asset Mutual Fund) बदलेगा अपनी योजना का नाम

मिरेई एसेट म्यूचुअल फंड (Mirae Asset Mutual Fund) अपने मिरेई एसेट इंडिया अपॉर्च्यूनिटीज फंड (Mirae Asset India Opportunities Fund) का नाम बदलेगा।

1 मार्च से इसकी इक्विटी योजना का नाम बदल कर मिरेई एसेट इंडिया इक्विटी फंड (Mirae Asset India Equity Fund) हो जायेगा। योजना के नाम में संशोधन का निर्णय बाजार नियामक सेबी (SEBI) द्वारा 06 अक्टूबर को जारी किये गये नये निर्देशों के तहत लिया गया है। नाम के अलावा मिरेई एसेट इंडिया अपॉर्च्यूनिटीज फंड की बाकी किसी भी विशेषता में कोई बदलाव नहीं होगा।
बता दें कि मिरेई एसेट इंडिया अपॉर्च्यूनिटीज फंड के प्रबंधक नीलेश सुराना (Neelesh Surana) हैं। सुराना मिरेई एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स में इक्विटी के मुख्य निवेश अधिकारी हैं। इससे पहले नीलेश सुराना एएसके इन्वेस्टमेंट मैनेजर में वरिष्ठ पोर्टपोलियो प्रबंधक की भूमिका निभा चुके हैं। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख