शेयर मंथन में खोजें

मिरेई एसेट म्यूचुअल फंड (Mirae Asset Mutual Fund) पेश करेगा निफ्टी 50 ईटीएफ

मिरेई एसेट म्यूचुअल फंड (Mirae Asset Mutual Fund) ने मिरेई एसेट निफ्टी 50 ईटीएफ (Mirae Asset Nifty 50 ETF) नाम से नयी योजना शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

निफ्टी 50 सूचकांक पर नजर रखने वाली यह एक ओपन एंडेड योजना होगी, जिसमें 95% पूँजी का निवेश निफ्टी 50 इंडेक्स सहित प्रतिभूतियों में किया जायेगा। वहीं शेष 5% पूँजी घरेलू म्यूचुअल फंड की लिक्विड योजनाओं सहित मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में लगायी जायेगी।
इस योजना में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर एक रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा। इसका बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 टीआरआई और फंड प्रबंधक भारती सतवंत होंगे, जो कि मिरेई एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट से सितंबर 2013 में जुड़े थे। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!