शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) को 2017-18 में हुआ 522 करोड़ रुपये का मुनाफा

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) को वित्त वर्ष 2017-18 में साल दर साल आधार पर 30% बढ़त के साथ 522 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

वहीं 2017-18 में म्यूचुअल फंड ने 20,559 करोड़ रुपये की खुदरा संपत्तियाँ जोड़ीं। कंपनी द्वारा जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर ही इसकी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एएमसी) 26% अधिक 514 करोड़ रुपये और मुनाफा 162 करोड़ रुपये रहा। गौरसलब है कि इक्विटी में औसत रिटर्न 2017-18 के दौरान 25% रहा।
इसके अलावा 31 मार्च 2018 की समाप्ति पर रिलायंस म्यूचुअल फंड की कुल एएमसी 16% बढ़ कर 2,44,904 करोड़ रुपये और कुल म्यूचुअल फंड संपत्तियों के अनुपात के रूप में इक्विटी संपत्तियाँ 27% के मुकाबले 36% रही। रिलायंस म्यूचुअल फंड के कुल एसआईपी खाते 2017-18 में 70% बढ़े। 2017-18 के दौरान फंड हाउस ने करीब 81 लाख नये निवेशक फोलियो जोड़े। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख