शेयर मंथन में खोजें

पेवर्ल्ड (Payworld) और रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) के बीच हुआ करार

अर्ध-शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को वित्तीय सेवाएँ पहुँचाने वाली पेवर्ल्ड (Payworld) ने रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) के साथ करार किया है।

यह करार कम आय वाले परिवारों के वित्तीय समावेश के लिए किया गया है। दोनों कंपनियाँ मिल कर निवेश की शक्ति के साथ ग्रामीण परिवारों को मजबूती प्रदान करेंगी, जिसे अब तक केवल मध्य तथा उच्च आय वाले समूहों के साथ जोड़ कर देखा जाता था। इस साझेदारी में पेवर्ल्ड निवेश की व्यवस्था करेगी, जबकि रिलायंस म्यूचुअल फंड पेवर्ल्ड द्वारा किये गये संग्रहित निवेश का प्रबंधन संभालेगी। शुरुआती चरण में करीब 400 रिटेलरों को ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट दिये जायेंगे। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख