शेयर मंथन में खोजें

किन-किन कंपनियों में बढ़ायी रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने शेयरधारिता

रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने अपने इक्विटी पोर्टफोलियों में अगस्त 2018 के दौरान विभिन्न कंपनियों के शेयरों का हिस्सा बढ़ाया है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक म्यूचुअल फंड कंपनी के पास जुलाई 2018 के आँकड़ों के अनुसार एनआईआईटी टेक के 0.5 लाख शेयर थे, जो अगस्त 2018 के आँकड़ों में 718% की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 3.8 लाख हो गये। यानी अगस्त में रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने एनआईआईटी के 3.3 लाख शेयरों की खरीदारी की।
इसी प्रकार रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने अगस्त में जिन कंपनियों के शेयर खरीदे हैं, उनमें श्रीराम ट्रांसपोर्ट, एमआरएफ, अदाणी पोर्ट्स, सन टीवी और फोर्टिस हेल्थकेयर शामिल हैं। इसके अलावा एसबीआई, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी उन कंपनियों में शामिल हैं, जिनके शेयरों की संख्या में रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!