शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) ने घटायी एचएसआईएल (HSIL) में हिस्सेदारी

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) ने सूचीबद्ध कंपनी एचएसआईएल (HSIL) में हिस्सेदारी घटायी है।

बता दें कि रिलायंस म्यूचुअल फंड की संरक्षक (Trustee) रिलायंस कैपिटल ट्रस्टी (Reliance Capital Trustee) ने फंड हाउस की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एचएसआईएल के 4,75,556 शेयर बेच दिये हैं। इससे फंड हाउस की एचएसआईएल में हिस्सेदारी 5.13% से 0.65% घट कर 4.47% रह गयी है। फंड हाउस ने कंपनी के इन शेयरों को बीएसई और एनएसई पर बेचा है।
इस बीच बाजार में बढ़ोतरी के बावजूद एचएसआईएल के शेयर में आज कमजोरी दिख रही है। बीएसई में एचएसआईएल का शेयर 242.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 240.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 9 बजे यह 2.95 रुपये या 1.22% की कमजोरी के साथ 239.10 रुपये पर चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,579.17 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 449.00 रुपये और निचला स्तर 186.00 रुपये रहा है।
बता दें कि एचएसआईएल (सबसे बड़ी भारतीय सैनिटरीवेयर निर्माता कंपनी), एचएसआईल ग्रुप की कंपनी है, जो विभिन्न व्यवसायों में सक्रिय है, जिनमें निर्माण, उपभोक्ता उत्पाद, पैकेजिंग उत्पाद और खुदरा शामिल हैं। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख