शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) ने जी एंटरप्राइजेज के गिरवी रखे शेयर बेचे

खबरों के अनुसार रिलायंस म्युचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) ने जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के 410 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिये हैं।

इन शेयरों को जी एंटरटेनमेंट की प्रमोटर ने पूँजी जुटाने के लिए रिलायंस म्यूचुअल फंड के पास गिरवी रखा था। खबर के मुताबिक रिलायंस म्यूचुअल फंड ने गुरुवार को खुले बाजार में जी के शेयरों की बिकवाली की।
हालाँकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यूचुअल फंड कंपनी जी के सभी गिरवी शेयरों को बिक्री के बाद रद्द कर सकती है। प्रमोटरों के गिरवी रखे गये शेयरों की बिक्री के जरिये रिलायंस म्यूचुअल फंड ने 400 करोड़ रुपये से अधिक पूँजी प्राप्त की है।
इस बीच जी एंटरटेनमेंट का शेयर काफी मजबूत स्थिति में दिख रहा है। बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 333.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 341.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 362.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 20.70 रुपये या 6.21% की वृद्धि के साथ 354.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,001.05 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 604.60 रुपये और निचला स्तर 288.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख