शेयर मंथन में खोजें

टाटा म्यूचुअल फंड ने रिटायर सेविंग्स फंड की श्रेणी और निकासी शुल्क में किया संशोधन

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने अपने रिटायर सेविंग्स फंड की श्रेणी और निकासी शुल्क (Exit Load) में बदलाव किया है।

टाटा म्यूचुअल फंड का टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (Tata Retirement Savings Fund) तात्कालिक प्रभाव से अब ओपन-एंडेड रिटायरमेंट सॉल्युशन ओरिएंटेड फंड (Retirement Solution Oriented Fund) होगा। इसमें लॉक-इन अवधि पाँच साल या सेवानिवृत्ति की आयु तक, जो भी पहले आयेगी, होगी। इस स्कीम में तीन योजनाएँ हैं - प्रगतिशील, मध्यम और अपरिवर्तनवादी। इसके अलावा 60 वर्ष की आयु से पहले इस योजना में बिकवाली या स्विच करने पर निवेशकों को 1% निकासी शुल्क देना होगा। हालाँकि रिटायरमेंट आयु के बाद निवेश के रिडम्प्शन पर कोई निकासी शुल्क नहीं वसूला जायेगा और निवेशकों के पास ऑटो स्विच सुविधा भी होगी। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!