शेयर मंथन में खोजें

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) से मंजूरी

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी माँगी है।

टाटा म्यूचुअल फंड ने यह मंजूरी एक ओपन-एंडेड डायनामिक एसेट एलोकेशन फंड लॉन्च करने के लिए माँगी है। नयी योजना, टाटा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, में 65% इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और इक्विटी संबंधित उपकरणों निवेश किया जायेगा। जबकि शेष 35% ऋण, पैसा बाजार उपकरणों, प्रतिभूतिय ऋण और लिक्विड योजनाओं में लगाया जायेगा।
इस योजना में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लानों के साथ ही ग्रोथ और डिविडेंड दोनों विकल्प भी मौजूद हैं। इसमें निकासी भार आवंटन तिथि से 365 दिनों के भीतर इकाइयों के रिडम्प्शन पर 1% होगा। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख