शेयर मंथन में खोजें

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) शुरू करेगा नया स्मॉल कैप फंड

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने एक नयी योजना, टाटा स्मॉल कैप फंड (Tata Small Cap Fund), शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना है, जिसमें निवेशकों से जुटाये गयी पूँजी में से 65% स्मॉल-कैप कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा। वहीं बाकी 35% पूँजी अन्य कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों में लगायी जायेगी।
टाटा स्मॉल कैप फंड में 35% तक पूँजी का निवेश टाटा म्यूचुअल फंड की डेब्ट और लिक्विड योजनाओं की इकाइयों सहित ऋण और मुद्रा बाजार उपकरणों में भी निवेश किया जा सकता है। वहीं 10% पैसा अचल संपत्ति निवेश ट्रस्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट में लगाया जाने का भी प्रावधान है। इस योजना में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान वाले टाटा स्मॉल कैप फंड में ग्रोथ और डिविडेंड दोनों ही विकल्प हैं। गौरतलब है इस योजना में एक साल या इससे पहले पैसा निकालने या निकाल कर कहीं और लगाने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इसका प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी स्मॉल कैप 100 टीआरआई इंडेक्स रहेगा। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख