शेयर मंथन में खोजें

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने शुरू किया नया मल्टीकैप फंड

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने नया मल्टीकैप फंड पेश किया है, जिसमें 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

टाटा म्यूचुअल फंड की नयी योजना, टाटा मल्टीकैप फंड (Tata Multicap Fund), में लार्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश किया जायेगा। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना है, जो सेक्टरों पर टॉप-डाउन आधार और कंपनियों पर बॉटम-अप आधार पर नजर रखेगी।
बाजार और अवसरों के लिहाज से टाटा मल्टीकैप फंड में निवेश के 'वैल्यू' और 'ग्रोथ' दोनों तरीके अपनाये जायेंगे। इस फंड का प्रबंधन सोनम उदासी करेंगी, जो टाटा इक्विटी पी/ई फंड, टाटा इंडिया कंज्यूमर फंड और टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड भी संभालती हैं। फंड में 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान वाले टाटा मल्टीकैप फंड में ग्रोथ और डिविडेंड दोनों ही विकल्प हैं। गौरतलब है इस योजना में 18 महीने या इससे पहले पैसा निकालने पर प्रयोज्य शुद्ध संपत्ति मूल्य पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इसका प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांक एसऐंडपी बीएसई 500 इंडेक्स टीआरआई (टोटल रिटर्न इंडेक्स) रहेगा। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!