शेयर मंथन में खोजें

21 मार्च तक खुलेगा यूटीआई (UTI) का एनएफओ (NFO)

21 दिसंबर 2017 से शुरू हुआ यूटीआई (UTI) म्यूचुअल फंड का नया एनएफओ (NFO) 21 मार्च 2018 तक खुला रहेगा।

यूटीआई लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड (UTI Long Term Advantage Fund) - सीरीज 7 - प्लैन (जी) में कम से कम 500 रुपये से निवेश किया जा सकता है। यह एक इक्विटी फंड है, जिसका उद्देश्य आयकर लाभ के साथ मध्य से लंबी अवधि में पूँजी बढ़ाना है। यूटीआई का यह नया फंड क्लोड एंडेड है।
इस योजना में आवंटन तिथि से 3 साल बाद पैसा निकालने की सुविधा से नकदी (Liquidity) का लाभ भी मिलेगा। साथ ही इसमें पैसा लगाने और निकालने पर कोई शुल्क नहीं है। गौरतलब है कि सचिन त्रिवेदी (Sachin Trivedi) इस योजना के फंड मैनेजर हैं, जो यूटीआई एमएसी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और इक्विटी के रिसर्च तथा फंड प्रबंधन प्रमुख हैं। सचिन के पास रिसर्च और पोर्टपोलियो प्रबंधन में 16 वर्षों का अनुभव है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!