शेयर मंथन में खोजें

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने शुरू किया निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने यूटीआई निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड (UTI Nifty Next 50 Index Fund) शुरू किया है।

शुक्रवार को शुरू हुआ ओपन एंडेड फंड 22 जून को बंद होगा। इस फंड का सारा निवेश मुख्य सूचकांकों के अंतर्गत आने वाली प्रतिभूतियों में किया जायेगा। इस फंड में संपार्श्विक उधारी और ऋण दायित्वों (सीबीएलओ) सहित पूँजी बाजार उपकरणों और लिक्विड म्यूचुअल फंड में निवेश करने का भी प्रावधान है।
इस योजना में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि यूटीआई की नयी योजना में प्रवेश औऱ निकासी दोनों पर कोई शुल्क नहीं है। यूटीआई निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड का प्रबंधन कौशिक बसु संभालेंगे। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख