शेयर मंथन में खोजें

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने प्रबंध निदेशक चुनने के लिए गठित की समिति

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने प्रबंध निदेशक चुनने के लिए एक अनुवीक्षण समिति (Screening Committee) का गठन किया है।

इस समिति में म्यूचुअल फंड के निदेशक समूह के तीन सदस्य हैं, जिनमें डीके मेहरोत्रा (एलआईसी के पूर्व अध्यक्ष), उत्तरा दासगुप्ता (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पूर्व मुख्य महाप्रबंधक) और जेम्स एस रीप (टी रोव प्राइस के निदेशक मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष) शामिल हैं।
इस समिति का गठन देश के छठे सबसे बड़े म्यूचुअल फंड में लियो पुरी के 13 अगस्त को पाँच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने पूर प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा देने के बाद किया गया है। फिलहाल समूह अध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी इम्तियाजुर रहमान ने 14 अगस्त से एक्टिंग सीईओ के रूप में म्यूचुअल फंड का प्रभार संभाल लिया है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!