शेयर मंथन में खोजें

यूटीआई म्यूचुअल फंड के ग्रुप प्रेसिडेंट सूरज केली का इस्तीफा

यूटीआई म्यूचुअल फंड के ग्रुप प्रेसिडेंट और सेल्स एवं मार्केटिंग प्रमुख की जिम्मेदारी सँभाल रहे सूरज केली ने आगे नये अवसरों की तलाश के लिए इस एएमसी को अलविदा कह दिया है।

शेयर मंथन से उन्होंने इस खबर की पुष्टि की। हालाँकि उन्होंने अभी यह सार्वजनिक नहीं किया है कि आगे वे किस संस्थान में जा रहे हैं। फिलहाल वे 11 जनवरी 2019 तक यूटीआई म्यूचुअल फंड में अपने पद पर बने रहेंगे। सूरज केली यूटीआई में अप्रैल 2014 में आये थे। इससे पहले उन्होंने एलऐंडटी ऐक्सेस फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज के चीफ एक्जीक्यूटिव के रूप में काम किया था। वे एफआईएल फंड्स नेटवर्क और फिडेलिटी फंड मैनेजमेंट में निदेशक रह चुके हैं। उन्होंने मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस में सीएमओ, फ्रैंकलिन टेंप्लेटन इन्वेस्टमेंट्स में सीनियर वीपी और आईआईटी इन्वेस्ट्रस्ट में एवीपी की भूमिकाएँ भी निभायी हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख