शेयर मंथन में खोजें

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) की 51 शहरों में 10,000 आईएफए तक पहुँचने की योजना

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने देश के 51 शहरों में 10,000 आईएफए (स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार) तक पहुँचने की योजना बनायी है।

फंड हाउस ने आईएफए के बीच अपनी इक्विटी योजनाओं के प्रचार के लिए एक नया कार्यक्रम यूटीआई एमएफ इक्विटी यात्रा (UTI MF Equity Yatra) शुरू किया है।
कार्यक्रम के तहत यूटीआई के इक्विटी विशेषज्ञ देश का दौरा करेंगे और म्यूचुअल फंड उद्योग में यूटीआई के निवेश दर्शन, अनुसंधान प्रक्रिया, पोर्टफोलियो निर्माण, बाजार दृष्टिकोण और रुझान को संबोधित करेंगे।
यूटीआई एएमसी के कार्यवाहक सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) इम्तियाजुर रहमान ने कहा है कि यूटीआई एमएफ इक्विटी यात्रा "फंड प्रबंधकों को क्या करना चाहिए?" और धन सृजन के लिए उनके दृष्टिकोण को समझाने के लिए अवधारणाओं को सामने लाने का एक मंच है, जिससे उनकी निवेश प्रक्रियाओं को लेकर पारदर्शिता आयेगी। यह 'इक्विटी यात्रा' आईएफए के साथ अपने संबंध को बढ़ाने के लिए फंड हाउस का एक प्रयास है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

Comments  

Surendra larokar
# Surendra larokar 2019-11-30 15:08
;-) :-x :oops: :-* 8) :-* :-? :o :-* :zzz :zzz :zzz

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!