शेयर मंथन में खोजें

यूटीआई म्यूचु्अल फंड (UTI Mutual Fund) ने अंकित अग्रवाल को किया फंड प्रबंधक नियुक्त

यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने अंकित अग्रवाल (Ankit Agarwal) को फंड प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया है।

खबरों के अनुसार वह ललित नाम्बियार ( Lalit Nambiar) की जगह लेंगे। अग्रवाल यूटीआई मिडकैप फंड (UTI Midcap Fund) का प्रबंधन करेंगे।
पिछले महीने खबर आयी थी कि यूटीआई म्यूचुअल फंड में कार्यकारी उपाध्यक्ष और फंड प्रबंधक ललित नाम्बियार ने फंड हाउस से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वे अपनी नोटिस अवधि पूरी कर रहे थे।
गौरतलब है कि यूटीआई म्यूचुअल फंड से जुड़ने से पहले 12 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले अंकित अग्रवाल ने वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी सेंट्रम ब्रोकिंग (Centrum Broking) में बतौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष-निधि प्रबंधक के रूप में काम किया। इसके अलावा लेहमैन ब्रदर्स (Lehman Brothers) और बार्कलेज वेल्थ (Barclays Wealth) से भी जुड़े रहे हैं।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से बीटेक में स्नातक अग्रवाल ने आईआईएम, बैंगलोर से मैनेजमेंट (पीजीडीएम) में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!