शेयर मंथन में खोजें

भगवान बालाजी का खुला डीमैट अकाउंट

भगवान तिरुपति बालाजी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर भगवानों में होती है। हर महीने भक्त करोड़ों रुपये की चढ़ावा भगवान को चढ़ाते है। लेकिन अब भक्त सोना चांदी और नकदी के साथ साथ भगवान को शेयर भी चढ़ा पायेंगे। तिरुपति बालाजी दुनिया के पहले ऐसे भगवान बन गये है जिनके पास अपना डीमैट अकाउंट है। तिरुमत तिरुपति देवस्थानम नाम से खोले गये इस डीमैट अकाउंट में भक्त सीधे भगवान को शेयर दान कर सकते है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि पहले भी भक्तों द्वारा दान में शेयर सर्टिफिकेट्स मिलते रहे हैं। जिससे पता चलता था कि श्रद्धालु भगवान को शेयर दान करने में दिलचस्पी रखते हैं। लेकिन दान में मिले इन शेयरों को भगवान बालाजी के नाम पर ट्रांसफर करवाने में मंदिर प्रबंधन को काफी दिक्कत पेश आती थी। इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने भगवान बालाजी के नाम से डीमैट अकाउंट खुलवा दिया है। ताकि भक्तों और मंदिर प्रबंधन दोनों को सहुलियत हो। (शेयरमंथन 5 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख