शेयर मंथन में खोजें

अगस्त माह में छोटी कारों की बिक्री दर में उछाल, कुल वाहन बिक्री दर घटी

देश में छोटी कार बिक्री में दर में तेजी आयी है। अगस्त महीने में छोटी कार बिक्री दर में 6% की तेजी दर्ज हुई है। अगस्त महीने में 1,63,093 युनिट कार बिक्री हुई है। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,53,781 युनिट कार की ही बिक्री हुई थी। हालाँकि मोटरसाइकिल की बिक्री में 9.59% की गिरावट आयी है। अगस्त महीने में 8,23,053 युनिट मोटरसाइकिल की बिक्री हुई है जबकि पछले वर्ष के अगस्त महीने 9,10,312 युनिट मोटरसाइकिल की बिक्री हुई थी।
अगर कुल वाहन बिक्री दर की बात करे तो सभी प्रकार के वाहनों की कुल बिक्री में 2.07% की गिरावट दर्ज हुई है। चालु वित्तीय वर्ष में 16,26,148 युनिट बिक्री दर्ज हुई है। जो पिछले साल 16,60,512 युनिट रही थी (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख