शेयर मंथन में खोजें

महिला उद्यमियों के लिए मददगार प्रकोष्ठ ‘स्वयं’ की शुरुआत

फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) ने नये उद्यम लगाने और मौजूदा उद्यम को बढ़ाने की इच्छुक नयी व पुरानी महिला उद्योमियों को समर्थन देने के लिए देश भर में अपनी शाखाओं में एक परामर्श और प्रतिपालक प्रकोष्ठ ‘स्वयं’ की शुरुआत की है। एफएलओ का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं में उद्यमिता और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। ‘स्वयं’ इसी दिशा में एक और कदम है।
इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र ने एफएलओ से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर महिला उद्यमियों से उद्यम शुरू करने के प्रस्ताव माँगने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया की अपील के मद्देनजर संभावनाशील उद्यमियों को परामर्श और उऩके प्रतिपालन के लिए एफएलओ से लड़कियों के कॉलेज तक पहुँचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं में उद्यमिता की लौ नहीं जलायी जाती, देश प्रगति नहीं कर सकता।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख