शेयर मंथन में खोजें

News

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 475-500 रुपये तय

टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies Ltd) के प्रथम सार्वजनिक पेशकश (IPO) का प्राइस बैंड 475-500 रुपये तय किया गया है। इसमें 30 शेयरों के गुणक में निवेशक अभिदान कर सकेंगे। 20 साल के लंबे इंतजार के बाद आ रहे समूह के इस आईपीओ में 22 से 24 नवंबर के बीच बोली लगाई जा सकती है।

एस्ट्राजेनेका फार्मा की बंगलुरू उत्पादन इकाई को बेचने की योजना

दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका फार्मा की बंगलुरू उत्पादन इकाई को बेचने की योजना है। कंपनी की यह योजना रणनीतिक समीक्षा के बाद लिया है।

रिजर्व बैंक ने Bajaj Finance के दो ऋण उत्पादों पर लगायी रोक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance Ltd) को अपनी दो श्रेणियों के तहत लोन देने से रोकने का निर्देश दिया है।

MSCI Index में शामिल हुईं सुजलॉन एनर्जी, इंडसइंड बैंक और पेटीएम समेत नौ कंपनियाँ

एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में हुई फेरबदल में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank Ltd), वन 97 कम्यूनिकेशंस (One 97 Communications Ltd) समेत नौ कंपनियाँ शामिल हुई हैं। इसकी घोषणा ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर की ओर से की गयी। इस फेरबदल में सूचकांक से किसी स्टॉक को बाहर नहीं किया गया है।

2023 की पहली छमाही में रियल एस्टेट में रिक्तता घटी, रिटेलरों की चांदी : एनारॉक

कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली छमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र में रिटेलरों की चांदी रही। प्रमुख रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनारॉक की बुधवार (15 नवंबर) को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान रिटेलरों ने उच्च गुणवत्ता वाले रियल एस्टेट विकल्पों पर कब्जा जमाया, जिससे देश के मॉल्स में रिक्तता में कमी आयी है।

दूसरी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 17.6% गिरा

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 17.6% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 964 करोड़ रुपये से गिरकर 795 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

More Articles ...

Page 169 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख