शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 17.6% गिरा

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 17.6% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 964 करोड़ रुपये से गिरकर 795 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 वहीं कंपनी की आय में 4.5% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी की आय 6745 करोड़ रुपये से घटकर 6442 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 37.9% की कमी देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 956 करोड़ रुपये से घटकर 594 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में भी गिरावट देखी गई है। कंपनी का मार्जिन 14.2% से घटकर 9.2% हो गया है। विस्कोस कारोबार में चीन के ऑपरेटिंग रेट्स में मामूली सुधार देखने को मिला है। यह तिमाही आधार पर 82% से बढ़कर 85% हो गया है। वहीं इन्वेंट्री में लगातार गिरावट देखने को मिली है। वहीं वैश्विक बाजार जैसे अमेरिका और यूरोप में मांग में नरमी बने रहने की संभावना जताई गई है। हालाकि त्योहारों के कारण घरेलू मांग में तेजी देखने को मिल सकती है।

वहीं कॉस्टिक सोडा बिक्री वॉल्यूम में 5% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं केमिकल कारोबार की आय में तिमाही आधार पर 7% तो सालाना आधार पर 27% की कमी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.63% चढ़ कर 1941 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 नवंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!