सोमवार 11 दिसंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)
सरकार द्वारा प्रस्तावित एक कानून के मसौदे के बारे में भ्रम को साफ करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि सरकार ग्राहकों की जमा राशि की पूरी तरह रक्षा करेगी।
सरकार द्वारा प्रस्तावित एक कानून के मसौदे के बारे में भ्रम को साफ करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि सरकार ग्राहकों की जमा राशि की पूरी तरह रक्षा करेगी।
मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 3,99,91,39,140 रुपये हो गयी है।
पराग मिल्क (Parag Milk) ने ताजसैट्स एयर कैटरिंग (TajSATS Air Catering) के साथ करार किया है।
सरकारी कंपनी गेल (GAIL) वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान अमेरिका से 50 लाख टन एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) का आयात करेगी।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये की वृद्धि का ऐलान किया है।
आज स्टील ट्यूब निर्माता गाँधी स्पेशल ट्यूब्स (Gandhi Special Tubes) का शेयर 20% बढ़त के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँचा।