शेयर मंथन में खोजें

News

कोफोर्ज, आरबीएल बैंक सहित मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में कई बड़े सौदे

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में कई बड़े ब्लॉक डील देखने को मिले। कुछ कंपनियों के शेयरों में प्रोमोटर के हिस्सा बिक्री की खबरें थीं, तो कुछ कंपनियों के शेयरों में प्री-ओपन के दौरान तो कुछ में बाजार खुलने के
बाद बड़े सौदे देखने को मिले।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से इंजेक्शन के लिए अंतिम मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से इंजेक्शन के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी जिंक सल्फेट इंजेक्शन के लिए मिली है।

लिंडे इंडिया को आईओसी से एयर सेपरेशन इकाई (ASU) लगाने के लिए एलओए (LOA) मिला

लिंडे इंडिया को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी आईओसी (IOC) यानी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस यानी एलओए (LOA) मिला है। कंपनी को एलओए जॉब वर्क कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

जेबी केमिकल को यूएसएफडीए से दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेबी (JB) केमिकल्स ऐंड फार्मास्यूटिकल्स को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।

Qatar Investment Authority 8278 करोड़ रुपये में रिलायंस रीटेल में 0.99% हिस्सेदारी खरीदेगी

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) ईशा मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 8728 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने बुधवार (23 अगस्त) को बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस रीटेल का प्री मनी इक्विटी मूल्य इस निवेश से 8.278 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

TVS Supply Chain Solutions की शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, 5% के प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (TVS Supply Chain Solutions Ltd) की बुधवार (23 अगस्त) को शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत देखने को मिली। कंपनी के शेयर 197 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में 5% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। यह बीएसई पर 206.30 रुपये और एनएसई पर 207.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

More Articles ...

Page 186 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख