शेयर मंथन में खोजें

News

पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 10% गिरा

सरकारी स्तर पर विश्व की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 10% गिरा है। कोल इंडिया का मुनाफा 8833 करोड़ रुपये से घटकर 7971 करोड़ रुपये पर आ गया है।

तीसरी तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 44.2% बढ़ा

कैपिटल गुड्स की नामी कंपनी सीमेंस ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आपको बता दें कि सीमेंस अक्टूबर से सितंबर का वित्त वर्ष का पालन करता है। कंपनी के मुनाफे में 44.2% की बढ़ोतरी हुई है।

पहली तिमाही में हिन्डाल्को का मुनाफा 40.4% घटा

हिन्डाल्को ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हिन्डाल्को का मुनाफा पहली तिमाही में 40.4% गिरा है। पहली तिमाही में मुनाफा 4119 करोड़ रुपये से घटकर 2454 करोड़ रुपये रह गई है।

मारुति में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की हिस्सेदारी बढ़कर 58.28% होगी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने घोषणा की है कि गुजरात संयंत्र की बिक्री के बाद कंपनी में जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (Suzuki Motor Corporation) की हिस्सेदारी करीब 1.8% बढ़ जाएगी।

नहीं रहे पेपरफ्राई के सह-संस्थापक अंबरीश मूर्ति, दिल का दौरा पड़ने से निधन

पेपरफ्राई के सह-संस्थापक अंबरीश मूर्ति का लेह में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ऑनलाइन फर्नीचर स्टोर के एक अन्य सह-संस्थापक आशीष शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वह 51 वर्ष के थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरे दोस्त, मेंटर, भाई, सोलमेट @AmbareeshMurty अब नहीं रहे। कल रात लेह में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 12% घटा

टाटा केमिकल्स ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12 फीसदी की कमी आई है। कंपनी का मुनाफा 593 करोड़ रुपये से घटकर 523 करोड़ रुपये रह गया है।
वहीं कंपनी की आय में 5.6 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई है।

Page 191 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख