शेयर मंथन में खोजें

News

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सीएसबी का मुनाफा 15.7% बढ़ा

सीएसबी (CSB) यानी कैथोलिक सीरियन बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। साउथ इंडियन बैंक के मुनाफे में करीब 15% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 132 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 75% बढ़ा

 साउथ इंडियन बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। साउथ इंडियन बैंक के मुनाफे में 75% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 202 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 34% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 603 करोड़ रुपये से बढ़कर 808 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स का मुनाफा 9.1% गिरा

 आईटी कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 9.1% गिरा है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 95% बढ़ा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मुनाफे में 95% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 452 करोड़ रुपये से बढ़कर 882 करोड़ रुपये हो गया है।

Amara Raja Batteries में बड़े फंड हाउसों ने 7% हिस्सेदारी खरीदी, शेयरों में लौटी तेजी

अमारा राजा बैटरीज लिमिटेड (Amara Raja Batteries Limited) के 4 लाख शेयरों का अदल-बदल एनएसई बुधवार (19 जुलाई) को हुआ। इस दौरान कंपनी के शेयर सुबह 9:29 बजे 1.6% की बढ़त के साथ 652 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। हालाँकि शाम को इसके शेयर 0.15% की तेजी के साथ 643.75 रुपये पर बंद हुए।

भुजियालालजी के अधिग्रहण से Bikaji Foods International के शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुँचे

स्नैक्स बनाने वाली कंपनी भुजियालालजी (Bhujialalji Pvt Ltd) में कंपनी की 49% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International Ltd) का शेयर बुधवार (19 जुलाई) को कारोबार के दौरान 468.90 रुपये पर 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ और यही इसका दिन का उच्च स्तर भी रहा। आज यह 5.38% की छलाँग के साथ 449.25 रुपये पर बंद हुआ।

19 जुलाई को पूरा हुए इस अधिग्रहण में 9,608 इक्विटी शेयर और 396 अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचर (सीसीडी) शामिल थे। हालाँकि बीकाजी ने यह नहीं बताया कि भुजियालालजी को खरीदने के लिए उसने कितनी कीमत चुकाई है। अधिग्रहण के परिणामस्वरूप, भुजियालालजी प्राइवेट लिमिटेड अब बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल की सहयोगी इकाई है। भुजियालालजी प्राइवेट लिमिटेड ने 31 मार्च, 2023 तक 18.08 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार और 3.03 करोड़ रुपये का शुद्ध मूल्य दर्ज किया।

इसके अलावा, 10 जुलाई को, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल यूएसए कॉर्प नामक एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को शामिल किया। सहायक कंपनी के पास 500,000 अमरीकी डॉलर की अधिकृत शेयर पूँजी है, जो प्रत्येक 10 अमरीकी डॉलर के 50,000 सामान्य शेयरों में विभाजित है।

मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, मार्च 2022 में 24.87 करोड़ रुपये की तुलना में 51.65% बढ़कर 37.71 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के राजस्व में भी सालाना आधार पर 15.5% की वृद्धि देखी गई और यह 400.25 करोड़ रुपये की तुलना में 462.26 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।

(शेयर मंथन, 19 जुलाई 2023)

More Articles ...

Page 201 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख