शेयर मंथन में खोजें

News

ट्रेड जेनरिक्स कारोबार में उतरी डॉ. रेड्डीज

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज ने एक नए कारोबार में उतरने का ऐलान किया है। यह कारोबार भारत में ट्रेड जेनरिक्स कारोबार शुरू करने को लेकर है। कंपनी ने इस नए कारोबार को लेकर एक नया समर्पित
डिविजन शुरू किया है जिसका नाम ‘RGenX’ है।

टीसीएस ने नेस्ट के साथ डिजिटल करार का विस्तार किया

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने इंग्लैंड के सबसे बड़े वर्कप्लेस पेंशन स्कीम NEST के साथ लंबी अवधि के करार का विस्तार किया है। कंपनी ने यह करार नेस्ट के एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस को डिजिटल तौर पर ट्रांसफॉर्म करना है ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। साथ ही ग्राहकों यूनाइटेड किंगडम के लोगों को बेहतर रिटायरमेंट विकल्प मिल सके।

कोल माइन्स और लिग्नाइट के लिए स्टार रेटिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत

कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की है। यह प्रक्रिया कोल और लिग्नाइट के माइन्स के लिए शुरू की गई है। यह रजिस्ट्रेशन वित्त वर्ष 2022-23 के लिए की जा रही है। इसका मकसद माइन्स के बीच प्रतियोगिता के साथ सतत माइनिंग यानी सस्टेनेबल माइनिंग को बढ़ावा देना है। माइन्स के बीच प्रतियोगिता बढ़ाने के साथ उनके असाधारण प्रदर्शन को बढ़ाना है। यह माइन्स की ओर से सरकार की ओर से तय किए गए प्रावधानों, एडवांस माइनिंग को अपनाने के साथ आर्थिक लक्ष्य हासिल करने से जुड़ा हुआ है।

ल्यूपिन को स्प्रिवा के जेनरिक दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से नई दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। कंपनी को Tiotropium Bromide Inhalation Powder यानी टियोट्रोपियम ब्रोमाइड इनहेलेशन पाउडर दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। यह दवा Spiriva® HandiHaler यानी स्प्रिवा हैंडीहेलर की जेनरिक दवा को मंजूरी मिली है। यह 18 mcg/कैप्सूल क्षमता में उपलब्ध होगी।

एबीआरडीएन (ABRDN) इन्वेस्टमेंट ने एचडीएफसी एएमसी में समूची हिस्सेदारी बेची

एबीआरडीएन (ABRDN) इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट लिमिटेड ने एचडीएफसी एएमसी (AMC) यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी में अपनी समूची हिस्सेदारी बेच दी है। एबीआरडीएन इन्वेस्टमेंट ने कंपनी में 10.2 फीसदी की पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

सीसीआई से एचडीएफसी को एचडीएफसी एर्गो (ERGO) में अतिरिक्त हिस्सा खरीद को मंजूरी

कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, सीसीआई (CCI) ने एचडीएफसी (HDFC) यानी हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अतिरिक्त हिस्सा खरीद को मंजूरी दे दी है।

More Articles ...

Page 209 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख