शेयर मंथन में खोजें

News

संवर्धना मदरसन की सब्सिडियरी फ्रांस की कंपनी का अधिग्रहण करेगी

ऑटो कंपोनेट का उत्पादन करने वाली कंपनी संवर्धना मदरसन की अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरी ने एक फ्रांस की कंपनी का अधिग्रहण करेगी। अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरी संवर्धना मदरसन ऑटोमोटिव सिस्टम्स ग्रुप बीवी (BV) सीरमा एंटरप्राइज एसएएस (SAS) का पूरी तरह अधिग्रहण करेगी।

बीएसई ने सीडीएसएल (CDSL) में 4.5% हिस्सेदारी बेची

 देश की नामी एक्सचेंज बीएसई (BSE) यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने सीडीएसएल (CDSL) में हिस्सेदारी बेची है। बीएसई ने सीएडीएसएल में 4.5% हिस्सेदारी बेची है। बीएसई को हिस्सा बिक्री से 468 करोड़ रुपये मिले हैं। बीएसई ने यह हिस्सेदारी खुले बाजार के सौदे के तहत बेची है।

ग्रैन्यूएल्स इंडिया को यूएसएफडीए से 2 दवाओं की अर्जी को मंजूरी मिली

ग्रैन्यूएल्स इंडिया को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। खास बात यह है कि इस दवा को रिकॉर्ड 9 महीने में मंजूरी मिली है। कंपनी को Levetiracetam टैबलेट के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल वयस्कों में मिर्गी के इलाज में किया जाता है।

इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन पर ब्राइटकॉम ग्रुप और प्रोमोटर्स पर जुर्माना

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप और इसके प्रोमोटर्स पर जुर्माना लगाया है। सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप और इसके प्रोमोटर्स पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के आरोप में सेबी ने जुर्माना लगाया है।

KEC International को 1,373 करोड़ रुपये के ऑर्डर से 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुँचा शेयर

केईसी इंटरनेशनल (KEC International Ltd) को विभिन्न व्यवसायों में 1,373 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने से इसके शेयर के भाव बुधवार (14 जून) को शुरुआती कारोबार में 6% की उछाल के साथ 52 हफ्तों के उच्‍च स्‍तर 586 रुपये पर पहुँच गये। कंपनी के रेलवे कारोबार ने भारत में तकनीकी रूप से सक्षम और पारंपरिक/उभरते क्षेत्रों में ऑर्डर हासिल किए हैं।

Zee Entertainment मामले में सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने सैट का दरवाजा खटखटाया

सुभाष चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के मंगलवार (13 जून) के उस अंतरिम आदेश के खिलाफ प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) का रुख किया, जिसमें उन्हें किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों का पद संभालने से रोक दिया गया था।

More Articles ...

Page 211 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख