शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीवीआर, ओरिएंटल बैंक, यस बैंक और नीला इन्फ्रा
खबरों के कारण जो शेयर सोमवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीवीआर, ओरिएंटल बैंक, यस बैंक और नीला इन्फ्रा शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर सोमवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीवीआर, ओरिएंटल बैंक, यस बैंक और नीला इन्फ्रा शामिल हैं।
टाटा स्टील (Tata Steel) ने वित्त वर्ष 2016-17 के उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 7.2 करोड़ से अधिक उपभोक्ता जियो प्राइम सदस्यता ले चुके हैं।
एनटीपीसी (NTPC) ने फिरोज गाँधी ऊँचाहार थर्मल पावर स्टेशन की छठी इकाई का संचालन शुरू किया है।
वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में आयशर मोटर्स (Eichers Motors) की कुल बिक्री में 31% की शानदार बढ़त हुई।
वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कुल बिक्री में 9.8% की वृद्धि हुई।