चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स घाटे से मुनाफे में आई
ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही में जबर्दस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 5408 करोड़ रुपये रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 1033 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के 319 करोड़ के एडजस्टेड घाटे के मुकाबले 5623 करोड़ रुपये का एडजस्टेड मुनाफा दर्ज हुआ है।