शेयर मंथन में खोजें

News

सन फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर की दवा भारत में उतारी

दवा की नामी कंपनी सन फार्मा ने Palbociclib (पाल्बोसिलिब) नाम से एक नई दवा को बाजार में उतारा है। इस दवा का इस्तेमाल एडवांस्ड ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) के इलाज में किया जाता है। इस दवा के साथ कंपनी ने मरीजों के लिए एक खास तरह की मदद कार्यक्रम भी पेश की है।

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा गया। कारोबार के आखिरी घंटे में बिकवाली देखी गई। डाओ जोंस ऊपरी स्तर से 420 अंक लुढ़ककर 110 अंक गिर कर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

तीसरी तिमाही में टीसीएस (TCS) का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस (TCS) ने अपने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की आय तिमाही आधार पर 10.6% बढ़कर 58,229 करोड़ रुपये रही है।

जायडस लाइफसाइंसेज की दवा को यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी हेल्थ रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि इस दवा का इस्तेमाल खून में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने पर किया जाता है।

अमेरिकी कंपनी अदारा इंक (Adara Inc) का अधिग्रहण करेगी रेटगेन ट्रैवल

सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) कंपनी रेटगेन ट्रैवल की अधिग्रहण की योजना है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में अमेरिकी कंपनी के अधिग्रहण के बारे में कहा गया है। यह एक ग्राहकों से जुड़ा एक इंटेलीजेंस फर्म है जिसका नाम अदारा इंक (Adara Inc) है।

बीएसई का एसएमई के लिए गोवा सरकार से करार

देश के नामी स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने गोवा सरकार के साथ हाथ मिलाया है। बीएसई ने गोवा सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। बीएसई ने यह करार गोवा राज्य के स्मॉल, मीडियम एंटरप्राइजेज यानी एसएमई (SMEs) के विकास के लिए किया है।

More Articles ...

Page 274 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!