शेयर मंथन में खोजें

News

रेडलर के साथ जेवी (JV) का गठन करेगी स्टील स्ट्रिप व्हील

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप व्हील संयुक्त उपक्रम यानी ज्वाइंट वेंचर (JV) का गठन करेगी। कंपनी यह संयुक्त उपक्रम इजरायल की कंपनी रेडलर टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बनाएगी।

32 फीसदी प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ केंस टेक्नोलॉजी

केंस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) ने शेयर बाजार में अपनी पारी की शुरुआत की। कंपनी का इश्यू प्राइस 587 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 775 रुपये प्रति शेयर वही एनएसई (NSE) पर शेयर 778 प्रति शेयर पर सूचीबद्ध (लिस्ट) हुआ।

ग्लेनमार्क फार्मा का कैंसर की दवा के लिए फाइजर के साथ निपटारा

ग्लेनमार्क फार्मा ने दवा कंपनी फाइजर के साथ निपटारा को लेकर करार किया है। कंपनी ने Axitinib टैबलेट के लिए निपटारा किया है। Axitinib टैबलेट के 1 एमजी और 5 एमजी क्षमता वाले दवा के लिए निपटारा किया है। कैंसर के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है।

सिंगापुर सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से दवा के लिए मंजूरी

 स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड के सिंगापुर सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी की सब्सिडियरी को जेनरिक पोटैशियम क्लोराइड ओरल सॉल्यूशन के लिए मंजूरी मिली है।

नाइट्रिक एसिड की आपूर्ति के लिए दीपक फर्टिलाइजर और आरती इंडस्ट्रीज के बीच करार

केमिकल सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां आरती इंडस्ट्रीज और दीपक फर्टिलाइजर ने लंबी अवधि के करार का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार 20 साल की अवधि के लिए किया है। दोनों कंपनियों ने बाइडिंग टर्म शीट पर हस्ताक्षर किया है।

सन फार्मा को ऑर्फन ड्रग के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से एक फॉर्मूलेशन के लिए मंजूरी है। इसका नाम 'SEZABY' है। इसका इस्तेमाल छोटे बच्चों में मिर्गी के इलाज के लिए किया जाता है।

More Articles ...

Page 285 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!