लगातार दूसरे दिन गिरे भारतीय शेयर बाजार
कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 263 अंकों की कमजोरी के साथ 9,035 पर रहा। निफ्टी 78 अंकों की गिरावट के साथ 2,770 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेत और अंतरिम बजट से मिली निराशा के चलते आज सुबह भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुले। दिनभर शेयर बाजार में गिरावट बनी रही। एक समय बीएसई सेंसेक्स का सूचकांक 9000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया था। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 2.91% की गिरावट के साथ बंद हुआ।