शेयर मंथन में खोजें

केईसी इंटरनेशनल को 365 करोड़ के ठेके

केईसी इंटरनेशनल को 365 करोड़ रुपये के ठेके हासिल हुए हैं। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इसे वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (डब्लूबीएसईडीसीएल) की ओर से 255 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस ठेके के तहत केईसी इंटरनेशनल पश्चिम बंगाल के 3340 गाँवों का विद्युतीकरण करेगी। यह काम अगस्त 2010 तक पूरा किया जाना है। कंपनी को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) की ओर से 67 करोड़ रुपये की ठेका हासिल हुआ है। इसके तहत बिहार के 16 प्रखंडों (ब्लॉक) में विद्युतीकरण किया जाना है।

यह कार्य जुलाई 2010 तक पूर्ण किया जाना है। केईसी इंटरनेशनल को ये दोनों ठेके राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना (आरजीजीवीवाई) के तहत मिले हैं। कंपनी को एपी ट्रांसको की ओर से भी 43 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुबह करीब 11.41 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.44% की कमजोरी के साथ 134.20 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!