शेयर मंथन में खोजें

News

आर्थिक तरक्की में नयी जान फूँक सकते हैं जीडीपी आँकड़े, तीसरी तिमाही में 6.2% हुई वृद्धि

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 6.2% रही है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग (एनएसओ) ने शुक्रवार (28 फरवरी) को अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि के आँकड़े जारी किये। ये आँकड़ शेयर बाजार के बंद होने के बाद जारी किये गये।

म्यूचुअल फंड निवेश : चिल्ड्रेन फंड से दूर करें बच्चों की उच्च शिक्षा के खर्च कर चिंता

आम आदमी के बड़े सपनों को पूरा करने का आसान और टिकाऊ जरिया हैं म्यूचुअल फंड। सोच-विचार कर नियोजित तरीके से इनमें निवेश किया जाये तो मकान, कार, बच्चों की पढ़ाई और उनकी शादी तक का इंतजाम किया जा सकता है। बच्चों की शिक्षा के लिए चिंतित माता-पिता के लिए चिल्ड्रन फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

केबल और वायर के नये कारोबार में उतरेगी अल्ट्राटेक, 1800 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

आदित्य बिड़ला समूह हर क्षेत्र में अपने पाँव पसारने की तैयारी कर रहा है। पेंट के बाद अब उसकी नजर वायर और केबल कारोबार पर है। एबी ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक इस क्षेत्र में 1800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ उतरने की तैयारी में है।

एफबीआई का दावा, 13 हजार करोड़ रुपये की क्रिप्टो चोरी के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ

नेटफ्लिक्स पर आयी फिल्म मनी हीस्ट की तर्ज पर करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिप्टो करेंसी की चोरी का मामला सामने आया है। मुख्य अमेरिकी जाँच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने इसके पीछे उत्तर कोरिया के लाजारस सूमह का हाथ होने का दावा किया है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी बताया जा रहा है।

माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में एनपीए संकट बढ़ा, दिसंबर में एनबीएफसी को 50,000 करोड़ का नुकसान

छोटी-मोटी निजी जरूरतों के लिए माइक्रोफाइनेंस कंपनियाें से आसान शर्तों पर ऋण मिल जाता है। मगर पिछले कुछ समय से इन कंपनियों से कर्ज लेने वाले समय से नहीं चुका पा रहे हैं, जिससे डिफॉल्टर की संख्या बढ़ गयी है और एनबीएफसी सेक्टर का एनपीए दिसंबर तक 50,000 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है।

समय से पहले बंद हो रही सरकार की एसबीजी योजना, आपका भी है निवेश तो जान लें रिडेम्प्शन की तारीख

हम भारतीयों को सोना कितना पसंद है, इसकी गवाही विश्व स्वर्ण परिषद (डब्लूजीसी) के आँकड़े भी देते हैं। मगर जनता का ये लगाव अब सरकार के गले की फाँस बन गया है। सरकार ने जिस मकसद से सोवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना पेश की थी, वह पूरा नहीं होने से अब उसे समय से पहले बंद करने की नौबत आ गयी है।

More Articles ...

Page 49 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख