शेयर मंथन में खोजें

News

शेयर बाजार में अचानक क्यों मचा हाहाकार? ये हैं तीन बड़ी वजहें

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार का दिन निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गये। बीएसई सेंसेक्स जहाँ 662.87 अंकों की गिरावट के साथ 79,402.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 218.60 अंक लुढ़ककर 24,180.80 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को बैंक निफ्टी, स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई।

Diwali Picks 2024: मोतीलाल ओसवाल ने बताये नये संवत में मुनाफा कमाने वाले ये स्टॉक

भारतीय शेयर बाजार ने संवत 2080 में नयी ऊँचाइयों को छुआ। निफ्टी 50 सितंबर 2024 में 26000 का स्तर पार कर 26277 के नये शिखर पहुँच गया। शीर्ष से 7% के सुधार के बावजूद निफ्टी ने इस संवत में अब तक (14 नवंबर 2023 से 24 अक्तूबर 2024 तक) 26% का प्रतिफल दिया है।

अब नये यूपीआई धारक जोड़ सकेगा Paytm, कंपनी को एनपीसीआई से मिली मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान सेवा देने वाली कंपनी पेटीएम (One 97 Communications) के लिए राहत की खबर आयी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम को नये यूपीआई इस्तेमालकर्ता (यूजर्स) जोड़ने की मंजूरी दे दी है। यह कंपनी के लिए बड़ी राहत की खबर है क्योंकि, यह पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से रुका हुआ था।

इंडसइंड बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 39.2% गिरा, एनआईआई 5.3% बढ़ा

इंडसइंड बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इंडसइंड बैंक के मुनाफे में दूसरी तिमाही में 39.2% की गिरावट देखने को मिली है। मुनाफा 2181 करोड़ रुपये से गिर कर 1331 करोड़ रुपये हो गया है। प्रोविजन के एडजस्टमेंट के बाद मुनाफा 1725 करोड़ रुपये रहा है। ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) 5077 करोड़ रुपये से बढ़कर 5374 करोड़ रुपये हो गई है।

कोलगेट ने पेश किए कमजोर नतीजे, शेयर गिरावट के साथ बंद

एफएमसीजी (FMCG) कंपनी कोलगेट ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 16.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 340 करोड़ रुपये से बढ़कर 395 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय में 10% की बढ़त देखने को मिली।

एचयूएल ने पेश किए कमजोर नतीजे, शेयर पर दिखा दबाव

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी एचयूएल (HUL) ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी के मुनाफे में 4% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 2717 करोड़ रुपये से घटकर 2612 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय में 4% की मामूली बढ़त देखने को मिली।

More Articles ...

Page 73 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख